Breaking News

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज पालिका कर्मियों ने दिया धरना

Spread the love

लिपिक पर दर्ज मुकदमा वापस न होने तक कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय
फतेहपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नजाकत खातून के प्रतिनिधि हाजी रजा समेत सभासद विनय तिवारी व पालिका लिपिक मो. आकिब पर शासन सत्ता के दबाव में दर्ज किए गए मुकदमें व पुलिस की कार्यशैली से नाराज पालिका कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए पालिका परिसर ने धरना दिया। धरने में चेतावनी दी गई कि जब तक लिपिक पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में पालिका कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए पालिका परिसर ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राम सिंह व मंत्री नफीस अहमद ने कहा कि शासन सत्ता के दबाव में चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ मामूली मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि पालिका लिपिक मो. आकिब को गिरफ्तार कर उसके साथ मारपीट की गई। लिपिक पहले से बीमार थे, पिटाई की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में सभासदों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया है। लगातार सभी को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पालिका कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। कहा कि जब तक लिपिक पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं किया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य न किए जाने से शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। धरना देने वालों में दिलशाद अली, नफीस अहमद, जितेंद्र सेठ, सैफुल इस्लाम, गुलाब सिंह, मो. हबीब, रामदीन, कमल बिहारी, मो. लईक, मो. जाहिद, मो. सलीम अनवर, गजंफर उर्फ शीबू, बिरजू, विजय मौर्य, आरती सिंह, इस्लामुल हक, अनिल कुमार सिंह, नौशाद सिद्दीकी, राजकुमार तिलक, विशुन स्वरूप बाल्मीकि, सतेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial