Breaking News

एसपी से मिला भाजपाईयों का प्रतिनिधि मंडल

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी के साथ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा व सभासद मो. अयाज उर्फ राहत समेत समर्थकों द्वारा की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को भाजपाईयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। जिस पर एसपी ने फैजान रिजवी को दो गनर उपलब्ध कराए। जो उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी राजेश कुमार सिंह से मिला। जहां कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता फैजान रिजवी के साथ हुई मारपीट के मामले में रोष व्यक्त करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। फैजान रिज़वी को सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस अधीक्षक से बात करके दो गनर भी उपलब्ध करवाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में व्यस्तता के बाद जिले आए जिलाध्यक्ष ने सीधे घटना को संज्ञान में लिया। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के साथ की गई मारपीट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडे एवं माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, फैजान रिज़वी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial