Breaking News

एमवीग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वाधान में पाल बघेल धनगर समाज भागीदारी संकल्प बैठक का आयोजन हुआ पाल बघेल धनगर समाज भागीदारी संकल्प बैठक का आयोजन हुआ

Spread the love
प्रयागराज : जसरा के ईश्वर दिन छेदीलाल इंटर कॉलेज के सभागार मैं एमवीग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वाधान में पाल बघेल धनगर समाज भागीदारी संकल्प बैठक का आयोजन हुआ .. जिसमें मुख्य अतिथि एमवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक वाचस्पति रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी राम प्रसाद पाल ने किया। इसके अंतर्गत वाचस्पति ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा कौशल विकास के अंतर्गत समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगो के बच्चों को उनके कौशल को निखारने के लिए मुफ्त शिक्षा एवं ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए उन बच्चों बच्चियों को मुफ्त लैपटॉप टेबलेट भी दिया जाता है,और होनहार बच्चों बच्चियों को ट्रेनिंग के लिए बाहर दूसरे प्रदेशों में भी भेजा जाता है,जिसका सारा खर्चा एमवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन उठाता है यह कार्य हमारी संस्था हमारा ग्रुप समाज सेवा की भावना से करता है।
 और इसमें हम लोग समाज के हर वर्ग हर धर्म के लोगो से जुड़कर करते हैं इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पाल बघेल बिरादरी के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए जिसमें मुख्य रुप से सतीश साहू, मुन्ना पाल ,डॉक्टर अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, उमाशंकर बिंद ,अशोक कुशवाहा ,सुभाष कुशवाहा, संगीता प्रसाद पटेल, विजय कुमार, बाल गोविंद भारतीय आदि लोग सम्मिलित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial