फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जेल मैन्युअल के अंतर्गत गठित उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ ने जनपद के चौधराना मोहल्ला निवासी मो. रियाज को मंडल सचिव/जेल पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति 31 अगस्त तक प्रभावी होगी। क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली से सम्बद्ध इकाई 1938 से जेल में निरुद्ध निर्धन बंदियों की ज़मानत व उनके पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ बच्चों एवं निर्धन बंदियों को जेल मैन्युअल के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही जेल से जमानत मिलने व सज़ा पूरी होने के पश्चात बंदियों को सामान्य जीवन में वापसी व पुनर्वास के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रान्तीय सचिव माला श्रीवास्तव ने मो. रियाज़ को इलाहाबाद मंडल का सचिव व जेल पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर मो रियाज़ ने बताया कि कारागार में निरुद्ध बन्दियों को जेल मैन्युअल के अंतर्गत मिलने सुविधाएं व कानूनी सहायता दिलाने के लिये संगठन द्वारा जो भी ज़िम्मेदारी दी गयी वह पूरी तरह अपने दायित्व का निर्वहन करने का कार्य करेगे। मो. रियाज़ के मंडल सचिंव व जेल पर्यवेक्षक बनने पर उनके आवास पर फूलमालाओं से लादकर स्वागत करने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।
