सात अक्टूबर को गंगा भक्तों की टोली को डीएम हरिद्वार के लिए करेंगी रवाना
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित गंगा यात्रा हरिद्वार से चलकर 10 अक्टूबर को जनपद पहुंचेगी। उक्त जानकारी पत्रकारों से वार्ता करते हुए गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहीं। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। गंगा यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर का भ्रमण करते हुए ओम घाट के शिव मंदिर में जलाभिषेक करके गंगा आरती की जाएगी। श्री सिंपल ने बताया कि सात अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर गंगा भक्तों की टोली को हरिद्वार के लिए रवाना करेंगी।
नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज त्रिवेदी एवं गंगा समग्र के संयोजक कुलदीप भदौरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि गंगा यात्रा का जनपद आगमन पर राधा वाटिका से स्वागत की कड़ी में नगर के तांबेश्वर मंदिर होते हुए शादीपुर चौराहा, आईटीआई, पटेल नगर चौराहा, चौक चौराहा होते हुए बाकरगंज से ओम घाट पहुंचेगी। जहां पर जलाभिषेक करने के पश्चात गंगा आरती का आयोजन पश्चात गंगा यात्रा का समापन किया जाएगा। कहा कि गंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को गंगा के प्रति जागरूक करना होगा। मुख्य रूप से समिति के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट भी मौजूद रहे।
