Breaking News

बलात्कार का मुकदमा दर्ज न होने पर एसपी से मिली गर्भवती महिला

Spread the love

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरांय ऐरायां में घर पर अकेली तीन माह की गर्भवती महिला को एक युवक ने अपनी हवश का शिकार बना डाला। पीड़िता अपने भाई के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज न करके थाने से भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने अपने भाई व मां के साथ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम सरांय ऐरायां निवासी सोनू पुत्र मो. बच्छन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन का पति बड़कू पुत्र उमरअली बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उसकी बहन घर पर अकेली रहती है। वह तीन माह की गर्भवती भी है। चार अक्टूबर को रात लगभग बारह बजे पड़ोसी शिव कुमार पुत्र राजाराम घर में घुस आया और उसकी बहन का मुंह दबाकर मुंह काला किया। शोर-शराबा सुनकर परिवार के लोग व पड़ोसी आ गए और बलात्कारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस आई और आरोपी शिवकुमार को पकड़कर थाने ले गई। बताया कि रात में ही लिखित सूचना देने थाने गया जहां सुबह आने को कहकर वापस कर दिया। जब वह प्रातः सुल्तानपुर घोष थाने गया तो शाम को आने के लिए कहा। जिस पर वह शाम को थाने गया तो एफआईआर न दर्ज करके उसे थाने से भगा दिया। उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि बहन का डाक्टरी परीक्षण कराकर एफआईआर दर्ज कराई जाए। एसपी ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial