Breaking News

चिरैयाकोट के पी. के. एस. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

मऊ। देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मऊ जिले के चिरैयाकोट स्थित पी. के. एस. पब्लिक स्कूल में भी यह राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर तिरंगे, देशभक्ति नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभम सिंह (चिरैयाकोट) रहे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि डॉ. शुभम सिंह के साथ विद्यालय के प्रबंधक  परवेज अहमद खान, प्रधानाचार्य  राजेश मिश्रा, व्यवस्थापक  दानिश अहमद खान एवं  सैफ अहमद खान ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और संविधान की महत्ता को दर्शाया। उनके जोशीले प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। शिक्षकों ने भी अपने संबोधन में लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  परवेज अहमद खान ने कहा कि आज का दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य श्री राजेश मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाता है, जिसे हर नागरिक को सम्मानपूर्वक अपनाना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ. शुभम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और संस्कारों के साथ आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial