आजमगढ़। जिले में सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोली में हुए 8 साल के मासूम शाजेब अली हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया था। इस दर्दनाक घटना में मासूम का कातिल उसका पड़ोसी ही निकला, जो पहले परिवार के साथ बच्चा खोजने में भी शामिल था। घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस मामले में सिधारी थानाध्यक्ष की कथित लापरवाही और शासन-प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी है।
इसी बीच समाज सेवा और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सपा एमएलसी शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कानूनी लड़ाई में मदद के लिए 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। गुड्डू जमाली ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
बताया जाता है कि जब यह दर्दनाक घटना हुई थी, तब गुड्डू जमाली विदेश में मौजूद थे। जैसे ही वह वापस लौटे, उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और स्पष्ट किया कि अगर आरोपी किसी अन्य धर्म का होता तो मामले की कार्रवाई अब तक पूरी तरह से अलग ढंग से होती।
गुड्डू जमाली के आवास पर शुक्रवार को सिधारी क्षेत्र के कई लोग मासूम शाजेब के पिता मुकर्रम अली के साथ पहुंचे। उन्होंने मिलकर एमएलसी गुड्डू जमाली का धन्यवाद किया और उनकी संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। गुड्डू जमाली के इस कदम की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
गुड्डू जमाली ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मासूम के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शासन-प्रशासन से अपेक्षा है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई हो।
स्थानीय लोगों ने गुड्डू जमाली की इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे नेता समाज और पीड़ित परिवार के लिए सच्चे मसीहा की तरह हैं, जो सिर्फ वोट के लिए नहीं बल्कि मानवता और न्याय के लिए कार्य करते हैं। आइये हम आपको एक बार फिर उनका वो बयान आपको सुनवाते हैं , जब उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात किया था …
