पूर्वांचल या उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा चिहरा है …जिसे सच्चे मायनों में गरीबों और ज़रूरतमंदों का मसीहा कहा जाता है ….नाम है शाह आलम उर्फ़ …गुड्डू जमाली ….वो एक कहावत है जो बड़ी ही मशहूर है ….कि अगर किसी के दर्द को देखकर अगर आपको भी दर्द होता है …तो इश्वर अल्लाह ने आपको इंसान बनाकर गलती नहीं की है …ये कहावत जन के नेता शाह आलम गुड्डू जमाली पर सटीक बैठती है …लोग कहते हैं कि इस इंसान ने कभी किसी की जाति या धर्म नही देखा …देखा तो बस लोगों की ज़रूरतों को …उनकी परेशानियों को ….और उनकी खुले दिल से मदद की …..नहीं तो ऐसा कौन सोचता है कि अगर किसी ज़रूरतमंद को ठेला गाड़ी दे दिया जाए तो उससे वो सामान ढ़ोकर अपनी ज़िन्दगी गुज़ार सकता है …एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली की ये सोच निचले तबके उन लोगों के लिए है ..जिनके लिए आज के मंहगाई के इस दौर में ज़िन्दगी जीना किसी चुनौती से कम नहीं है ….लोगों की मदद करने का काम न जाने वो कबसे कर रहे हैं ..आज फिर उन्होंने अपने आवास पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की मौजूदगी में अपने निजी कोष से असहायों व जरूरतमंदों की मदद करते हुए चार ट्राईसाइकल….. एक व्हीलचेयर, 15 ठेला और 23 लोगों को कुल ₹1,97,000 के चेक वितरित किए….यह सहायता पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी….
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है….. उन्होंने कहा, “गरीबों और असहायों की सेवा ही सच्ची मानवता है….जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी लोगों की मदद करता था, आज जो कुछ भी हूं, उन्हीं की दुआओं की बदौलत हूं…. उन्होंने भरोसा जताया कि वे आगे भी बिना भेदभाव जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे…
इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के दीपवाली के पूर्व दिए गए बयान पर हुए विवाद पर बोलते हुए कहाकि उनका कहना बिलकुल सही था … और उन्होंने मंहगाई , बेरोजगारी जैसे मामलों के सन्दर्भ में ये बात कही थी ..लेकिन उसका गलत मतलब निकाला गया ….वहीँ उन्होंने कहाकि पीडीए ज़मीन पर है ..लोगों की समझ में है …और 2027 में सत्ता का परिवर्तन निश्चित है ….
वहीँ इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, वंचित और शोषित समाज की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता के बल पर 2027 में सपा की सरकार बनेगी, जो समाज के जरूरतमंदों की सच्ची आवाज बनेगी।”
कार्यक्रम के दौरान ट्राईसाइकल प्राप्त करने वालों में करण गौंड (रामपुर कुकरउछी), श्याम राज (देवसीपुर), मोहम्मद अहमद (मुबारकपुर) और वसीम अहमद (चांदपट्टी) शामिल रहे। वहीं व्हीलचेयर अल्तमश पुत्र जियाउर्रहमान (मुबारकपुर) को दी गई।
ठेला प्राप्त करने वालों में मोहम्मद शोएब, मोइनुद्दीन, अंबिका, श्रीराम राजभर, मोहम्मद आदिल, आलमगीर, सादिक, प्रभुनाथ गुप्ता, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद असलम, अलाउद्दीन, तस्लीम, आलम अली कुरैशी और नन्दकिशोर बौद्ध शामिल रहे।
वहीं 23 जरूरतमंदों को विवाह, इलाज और अन्य सहायता के लिए 5 से 10 हजार रुपये तक के चेक प्रदान किए गए।
गुड्डू जमाली ने कहा कि सेवा करने से जो सुकून मिलता है, वह किसी और कार्य से नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए हर वक्त तैयार हूं, यही मेरे जीवन का असली उद्देश्य है।”
