आज़मगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के सामने ब्रहस्पतिवार को एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई……करीब सात साल के मासूम शाज़ेब अली पुत्र मुकर्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई….. उसका शव एक बोरी में भरा, तार पर लटकता हुआ मिला….. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
परिजनों के अनुसार, शाज़ेब बुधवार शाम से ही गायब था…..परिवार वालों ने काफी खोजबीन की और स्थानीय थाने में बच्चे की गम होने की शिकायत भी की …. आरोप है कि थाने की ओर से मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। परिजन पूरी रात अपने बेटे को तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली……ब्रहस्पतिवार सुबह जब स्थानीय लोग अपनी दुकानें खोलने लगे तो एक बोरी तार से लटकी देखी गई……लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी …..बोरी खोलने पर शाज़ेब का शव मिला, जिसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया।
परिजनों का आरोप है कि उनका बच्चा पड़ोस के ही युवक मंटू निगम पुत्र राजू निगम के संपर्क में था…..घटना से पहले पूछने पर मंटू ने बताया था कि उसने शाज़ेब को झूला झुलाने के बाद गली में छोड़ दिया….तभी से शाजेब लापता था …..इस घटना से शाज़ेब की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है…..परिजनों ने आरोपी को फांसी देने और योगी सरकार से बुलडोज़र कार्रवाई की मांग की है….
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं…..वहीं शाज़ेब की शिक्षिका ने भी उसे होनहार छात्र बताते हुए आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की….
मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया…..उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों को फिरौती की कॉल आने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है….. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा….साथ ही, स्थानीय थाने की लापरवाही के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी….
इस निर्मम हत्या ने पूरे आज़मगढ़ को स्तब्ध कर दिया है। लोग आक्रोशित हैं और मासूम को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है।
