आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने चयनित छात्रों को बैज और शैश पहनाकर जिम्मेदारी का एहसास दिलाया तथा उन्हें उनके पदों की शपथ दिलाई।
प्रबंधक डीपी मौर्य ने सबसे पहले हेड बॉय रजनीश यादव और हेड गर्ल जिया गुप्ता को स्कूल ध्वज प्रदान किया। इसके बाद क्रमवार सभी हाउस कैप्टन को ध्वज सौंपकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर डीपी मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। जब छात्रों को जिम्मेदारी मिलती है, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने से वे न केवल अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह बनते हैं बल्कि अनुशासन और टीमवर्क की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा बच्चों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में हेड बॉय रजनीश यादव और हेड गर्ल जिया गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन भी शामिल रहे। रेड हाउस (बोस हाउस) से कैप्टन रोशन पाठक और वाइस कैप्टन दृष्टि मौर्य, येलो हाउस (टैगोर हाउस) से कैप्टन आदर्श सिंह और वाइस कैप्टन अवंतिका यादव, ब्लू हाउस (अशोका हाउस) से कैप्टन अंश यादव और वाइस कैप्टन समृद्धि सिंह, वहीं ग्रीन हाउस (रमन हाउस) से कैप्टन आयुष यादव और वाइस कैप्टन साक्षी प्रजापति को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर प्रबंधक डीपी मौर्य ने सभी कैप्टन और वाइस कैप्टन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करें। उन्होंने छात्रों को विद्यालय का गौरव बढ़ाने और अनुशासन की मिसाल पेश करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य एसएन यादव, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, किशन यादव, राहुल तिवारी, अजय यादव, हाउस लीडर संदीप सिंह, मनीष प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, अंगद वर्मा, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय कुमार यादव, पद्मजा पाल, आरोही मोदनवाल और आदित्य मिश्रा समेत विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
