फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के भृग ऋषि की तपोभूमि भिटौरा के पक्के घाट का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की। खुलासा किया कि पिछले साल अमावस्या के दिन भीड़ बढ़ जाने के कारण अचानक घाट की छत गिर गई थी। जिस पर तमाम दर्शनार्थी घायल हो गए थे। महासभा ने गोकशी के धंधे को लेकर भी प्रशासन से हस्ताक्षेप की मांग की है।
महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी की अगुवाई में हिंदूवादी संगठन के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और उत्तर वाहिनी गंगा के अस्सी साल पुराने पक्के घाट को नया जीवन देने की बात कही। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि जंगलों में पशुवध हो रहे हैं। तस्करी का खेल लंबे अर्से से चल रहा है। सनगांव, अंदौली, सैय्यदवाड़ा, कसौड़ा, लाला बाजार, अस्ती, हसवा, ललौली, तपनी, खखरेरू, अफोई, पट्टीशाह, पौली, मिस्सी, आलमपुर गढ़ी, जिगनी, गौरी कुछ ऐसे गांव हैं जहां चोरी छिपे यह धंधा परवान चढ़ रहा है। गैर जनपद माल भेजा जा रहा है। इस मौके पर गजेन्द्र मौर्य, छुन्ना, करन सिंह, प्रभावना द्विवेदी, अनुज, प्रशांत भी मौजूद रहे।
