Breaking News

आज़मगढ़ : पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से युवती का कर रहा था शोषण

Spread the love

आजमगढ़। थाना रौनापार पुलिस ने एक संगीन दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बीते डेढ़ वर्ष से एक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, जिससे पीड़िता को एक बच्ची भी जन्मी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी के अलावा उसका पिता भी वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

मामला थाना रौनापार के अंतर्गत सामने आया, जहां पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, राघवेन्द्र उर्फ राघव रावत पुत्र विनोद रावत निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ने युवती को प्रेमजाल में फंसा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने भी कई बार उसका बलात्कार किया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए आईपीसी की धारा 64(1), 351(3) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग दर्ज किया।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राघव के विरुद्ध धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट और पीड़िता के पिता के विरुद्ध धारा 64(2)/351(3) बीएनएस व 5(ढ़)/6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध सिद्ध पाया।

थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने 15 जुलाई को सुबह 11:20 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुरौली बॉर्डर से वांछित आरोपी राघव रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा, कांस्टेबल सिकन्दर यादव, आनन्द नारायण, अमितेश कुमार व विकास कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना रौनापार की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा व न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा और मामले में अन्य आरोपी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial