Breaking News

मोहम्मदाबाद गोहना में स्वास्थ्य क्रांति: डॉ. शिव प्रकाश सिंह के ‘विवान हॉस्पिटल’ ने बदली क्षेत्र की तस्वीर…

Spread the love

मोहम्मदाबाद गोहना में स्वास्थ्य क्रांति: डॉ. शिव प्रकाश सिंह के ‘विवान हॉस्पिटल’ ने बदली क्षेत्र की तस्वीर
आज़मगढ़-मऊ के बीच की जनता को बड़ी राहत
मोहम्मदाबाद गोहना, आज़मगढ़।

पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों में जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी वर्षों से चिंता का विषय रही है, वहीं अब आज़मगढ़ और मऊ जिले के बीच में बसे मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में एक नई उम्मीद ने जन्म लिया है। 26 फरवरी 2025 को स्थापित विवान हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर ने क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का परिदृश्य ही बदल दिया है। इस पहल के पीछे हैं युवा डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह, जो पूर्वांचल के पहले इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ होने के साथ-साथ एक कुशल गुर्दा रोग विशेषज्ञ भी हैं। विवान हॉस्पिटल में डॉ शिव प्रकाश सिंह के अलावा डॉ विपिन तेवाणी , मूत्र रोग एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ हैं जिनकी सेवायें शनिवार और रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है . वहीँ डॉ प्रभाकर उपाध्याय जसी बेहतरीन लेप्रोस्कोपिक सर्जन भी हैं जो इस अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं .

डॉ. शिव प्रकाश सिंह, जिनकी शैक्षिक योग्यता MBBS, MD, DNB (Emergency Medicine) है, प्रतिदिन मोहम्मदाबाद के त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित विवान हॉस्पिटल में मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. सिंह का कहना है कि “यहां पर सांस की तकलीफ, फेफड़ों में पानी, सीने में दर्द, चक्कर आना, पेट की समस्याएं जैसी तमाम मेडिकल इमरजेंसी का बेहतर इलाज उपलब्ध है।”

पेशाब में जलन, पथरी, गुर्दे का आकार बढ़ना, पेशाब कम होना, नली में पथरी फंसना — इन सभी समस्याओं का इलाज अब मोहम्मदाबाद में ही संभव हो पाया है। हाल ही में एक मरीज मोबिर जमाल, जो अचानक पेशाब बंद हो जाने की समस्या से परेशान थे, उन्हें कई जगह दिखाने के बाद राहत नहीं मिली। अंततः जब वह विवान हॉस्पिटल पहुंचे, तो डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तत्काल ऑपरेट कर राहत दी गयी और वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं ..।
यहां गॉलब्लैडर (पित्त की थैली), हर्निया, अपेंडिक्स, बच्चेदानी और हाइड्रोसील जैसे ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। डॉ. सिंह के अनुसार पथरी का इलाज मरीज की स्थिति के अनुसार लेजर, दूरबीन और ओपन सर्जरी विधियों से किया जा रहा है। हर शनिवार और रविवार को यूरोलॉजी से जुड़े ऑपरेशन भी किए जाते हैं।
विवान हॉस्पिटल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा है। डॉ. सिंह स्वयं दिन-रात किसी भी समय मरीज को देखने के लिए उपलब्ध रहते हैं। यहां फुली इक्विप्ड ICU, वेंटिलेटर, बायपैप, फुली मॉनिटर वार्ड, प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम, और ऑपरेशन थिएटर जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

इलाज कराने आए कई मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि अब उन्हें मऊ, आज़मगढ़, लखनऊ या वाराणसी जैसे बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ती। मोहम्मदाबाद में ही उन्हें बेहतर इलाज और सुविधा मिल रही है।

विवान हॉस्पिटल की स्थापना से मोहम्मदाबाद गोहना न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि यह पूरे आज़मगढ़ और मऊ के बीच की बड़ी आबादी के लिए जीवनदायिनी सेवा बन चुका है। डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक ‘स्वास्थ्य क्रांति’ के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial