Breaking News

पीडीए ही इस देश और उत्तर प्रदेश का भविष्य , भाजपा पर जमकर बरसे हवलदार यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में हुआ नेताओं का भव्य स्वागत, भाजपा पर जमकर बरसे नेता

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने की। इस दौरान लल्लन चौहान व इंजीनियर सुनील यादव ‘उद्मी’ के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
नेताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के साथ-साथ विधायकों बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर व पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने माला पहनाकर किया। बैठक को संबोधित करते हुए हवलदार यादव ने कहा कि इन दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान योगी सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है। भाजपा द्वारा बिहार में फर्जी वोटर बढ़ाने की कोशिशों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के अभियान में जुट जाएं, ताकि भाजपा की साजिशें नाकाम की जा सकें।
उन्होंने पीडीए पंचायत के माध्यम से पिछड़े वर्गों और दलितों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने के लिए सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। मुसलमानों को धर्म के आधार पर टारगेट किया जा रहा है और अधिकारी बेलगाम होकर जनता का शोषण कर रहे हैं।
विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर और पूजा सरोज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महिलाएं असुरक्षित हैं, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं। दबंगों द्वारा जमीनों पर कब्जा, हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
बैठक में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति और आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial