Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आज़मगढ़ मंडल अध्यक्ष बने शैलेश प्रताप सिंह पिंकू..

Spread the love

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को अतरौलिया के गोविंदपुर निवासी शैलेश प्रताप सिंह पिंकू को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बैठक में संगठन के “खाड़ी से पहाड़ी तक” अभियान के तहत विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई। शैलेश प्रताप सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्ञात हो कि उनके पिता स्वर्गीय लालजी सिंह ने अतरौलिया ब्लॉक के प्रमुख पद पर 8 वर्षों तक कार्य किया था।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह और अध्यक्षता आशीष सिंह ने की। बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह, प्रदेश खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत शाही, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शैलेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “क्षत्रिय महासभा समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए कार्य करती रहेगी। इस जिम्मेदारी को निभाने में मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण से काम करूंगा।”
बैठक में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रधान आशीष सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह और संदीप सिंह का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial