Breaking News

आजमगढ़ : 15 वें नारी शक्ति डांडिया महोत्सव में झूम उठी नारी शक्तियां

Spread the love

आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति डांडिया महोत्सव 2024 का आयोजन शहर के सिधारी स्थित श्रीमन मंगलम होटल के परिसर में रविवार की देरशाम किया गया। जिसकी शुरुआत वैदिक ब्राह्मणी उषा शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्तुति एवं पूजन कर किया गया। इस अवसर पर शंख ध्वनि एवं घंटा-घड़ियाल आदि की ध्वनि से आकाश गुंजायमान हो गया। यजमान प्रत्यक्षा तिवारी रहीं।
वहीं आंगुतकों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष डा नेहा दुबे ने किया। इसके बाद संस्थान की पदाधिकारी एवं संरक्षक मण्डल द्वारा नव दुर्गा के रुप में उपस्थित नौ कन्याओं का पैर पखार कर तिलक आरती की गई।
संस्था की नारी शक्तियों द्वारा नृत्य-ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा, अगना प्रधारो महारानी, झुंनझुन झनानन बाजे मैया पांव पैंजनिया, हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम रे….. मै तो आरती उतारू रे, माता रानी के गीतों से एक बार डांडिया नृत्य शुरू हुआ तो देररात्रि माता के गीतों से पूरा क्षेत्र गुजांयमान रहा। संस्था की महिलाओं द्वारा मन लेके आया माता रानी के भवन में काली नृत्य, एलो, एलो एलो मां बंगाली गाने पर धुमची नृत्य की प्रस्तुति हुई साथ ही मनन मंथन डांस क्लासेज की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव को संबोधित करते हुए संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने कहाकि 14 वर्षो से नारी शक्ति संस्थान द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा के 9 गुणों को अपनाकर ही नारी शक्ति स्वयं को सशक्त और समाज का प्रतिनिधित्व कर सकती है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा धैर्य, सहनशीलता, भक्ति, शक्ति, तपस्या, साहस, धर्म, पवित्रता और सिद्धि की देवी है। जो आज के दौर में प्रत्येक महिलाओं में समाहित होना नितांत आवश्यक है।
महोत्सव में नारी शक्ति डांडिया नृत्य एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता तीन वर्गो में हुई। जिसमे  15-25 वर्ष में गौरी सिंह प्रथम, अपूर्वा द्वितीय व मान्सी मोदनवाल तीसरे पर रही। 25-45 वर्ष में डा रजनी त्रिपाठी प्रथम, पूनम सिंह द्वितीय व प्रतिमा सिंह तृतीय रही। 45-60 वर्ष में रश्मी डालमिया प्रथम, सुनीता द्वितीय व नीलम सिंह तृतीय स्थान पर रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में अनुपमा राय जी, अर्चना जी, अल्का जी रही। अध्यक्षता सुधा तिवारी व संचालन अंशु अस्थाना ने किया। वरिष्ठ संरक्षक अर्चना वत्सल द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया। महोत्सव में नारी शक्ति संस्थान की समस्त संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial