आजमगढ़ :- चोरों ने नवागत जीयनपुर कोतवाल को चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सलामी दी है ..एक शिक्षिका का 9 लाख रुपए का जेवरात चोरी हुआ है …
जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव में चोर छत पर पहुंचे और घर में बैग में रखा 9 लाख रुपए का जेवरात चोरी कर ले गये। जिसमें सोने का हार, झाला, नथिया, मांग टीका, करधन, डायमंड रिंग, कान की झुमकी, झाली सहित अन्य जेवरात थे …
बताया गया कि श्वेता सिंह बलिया जिले में शिक्षिका है ….वहीं पर पति के साथ रहती हैं….. श्वेता सिंह ससुराल और मायके में मिले जेवरात को मायके में बैग में रखी हुई थी…. वह बलिया जिले में रहकर ड्यूटी करतीं थीं….. इनका भाई गोरखपुर में गोरखपुर में दुकान खोला हुआ है …वहीं पर रहता है….. घर पर इनके वृद्ध पिता वीरेंद्र सिंह, माता पानमती रहते हैं। परिजनों ने इसकी जानकारी श्वेता सिंह को दी। सूचना पाकर श्वेता सिंह बलिया से मायके पहुंची और जीयनपुर कोतवाली में सूचना दी। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस एवं 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर जांच करने में जुटी है। वहीं फॉरेस्ट्रीक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
