Breaking News

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भारी बवाल….

Spread the love

आजमगढ़ महोत्सव में आखिरी रात को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भारी बवाल हो गया। घटना तब शुरू हुई जब अक्षरा सिंह ने मंच पहुंची …मंच पर आते ही अक्षरा ने गाना शुरू किया…..’बड़ा निक लागेला बलम जी के बोलिया’…तभी 20,000 की भीड़ बेकाबू हो गई।
भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की ओर बढ़ने की कोशिश की और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान जूते-चप्पल और पानी की बोतलें फेंकी गईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।भीड़ को काबू करने में पुलिस को आधे घंटे लग गए।
यह सब देख अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम छोड़ दिया, लेकिन बाद में जब हालात काबू में आए, तो वह वापस मंच पर आईं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई, और तहसीलदार और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद भी हो गया, जिसे बाद में सीनियर अधिकारियों ने सुलझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial