Breaking News

महिला ने राजस्व व पुलिस टीम पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज।मामला प्रयागराज के करछना तहसील क्षेत्र ककरम गांव का है, गांव के ही रहने वाली उषा देवी के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि हमारा जमीनी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद उसके राजस्व व पुलिस टीम ने जबरन हमारी जमीन पर निर्माण करवा रहे हैं जब मैं इसकी शिकायत की तो ना तो कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है और ना तो थाना प्रभारी।पूर्व में रही उपजिलाधिकारी करछना ने मामले को संज्ञान में लेते हुए काम को रुकवा दिया था जांच का आदेश दिया गया था लेकिन उनके स्थानांतरण होते ही राजस्व व पुलिस टीम ने विपक्षियों से मिलकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया जब मैं इसकी पूछताछ करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन ने मुझे डांट-फटकार कर भगा दिया। वहीं महिला के द्वारा यह भी कहा गया कि अभी हम इस मामले की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी प्रयागराज से करने जा रहे हैं,और आगे की कार्रवाई क्या होती है वह आलाधिकारी जाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial