रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज : – गौहनिया यमुना नगर विकास खण्ड जसरा ब्लाक परिसर में बाबू जगदेव सिंह कुशवाहा का शहादत दिवस पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।
समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में जसरा ब्लाक पर शहादत दिवस पर भाजपा सरकार की नितियों और आवारा पशुओं पर बातचीत हुई।
सभा में पहुंचे गांव के तमाम किसानों ने सरकार को कोषते हुए कहा कि अभी तक आवारा पशुओं को रोक थाम के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई जिसके चलते किसानों की फसल का काफी नुकसान उठाना पड़ता हैं।
उक्त मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र केसरवानी, रमाकांत यादव, विजय शंकर प्रधान टिकरी, ग्राम प्रधान तातारगंज, अशोक कुमार चौधरी, रामचंद्र सोनकर,रवि यादव, दिनेश पाठक, बृजेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे
