Breaking News

आज़मगढ़ : जिला व स्टेट चैंपियनशिप के लिए होगा पावर वेटलिफ्टिंग टीम का चयन

Spread the love

आजमगढ़ :- आज दिन गुरुवार को अहरौला के सेंट जेवियर्स स्कूल पकड़ी में आजमगढ़ डिस्टिक वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय की अध्यक्षता में दिन के 10:00 एक बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से एसोसिएशन के जिला सचिव कमलेश पांडेय ने कहा जिला वेट लिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप और स्टेट चैंपियनशिप के लिए जनपद आजमगढ़ से जिला टीम का चयन एक व 2 सितंबर को इसी विद्यालय परिसर में सुबह 9:00 से प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का जिला टीम में चयन कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए भेजा जाएगा इस प्रतियोगिता में जो भी बालक बालिका वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा करना चाहते हैं वह अपना सभी जरूरी प्रमाण पत्र लाकर के इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराएंगे इसकी चयन प्रक्रिया यूथ वर्ग जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग के लिए होगा इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है और इस प्रतियोगिता से क्षेत्र में जो अभिभावक अपने बच्चों को वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगे लाना चाहते हैं ऐसे लोगों को इस अवसर से आगे निकलने का मौका मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाने का मौका भी मिलेगा इस मौके पर टीम के कोच गुलाब सिंह, रामसूरत यादव,आशीष चौबे, सुषमा उपाध्याय, संतलाल सोनी, माता दिन पांडे य आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial