Breaking News

आजमगढ़ के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है एमएलसी राम सूरत राजभर

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहरौला। एमएलसी राम सूरत राजभर ने विधान परिषद के दैवीय आपदा जांच समिति की बैठक में आजमगढ़ के महुला गढ़वल(एमजी) बांध के स्थायी समाधान का मुद्दा उठाया। एमएलसी के इस कदम से आजमगढ़ बाढ़ प्रभावित आबादी को स्थायी समाधान मिलने का आसार दिख रहा है ।
समाधान निकल जाने पर क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, सरकार के धन का दुरुपयोग नहीं होगा । एमएलसी राम सूरत राजभर ने बताया की आज
समिति की बैठक में मा०सभापति एवं मा० सदस्यों के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दैवीय आपदा से उत्तर प्रदेश की समस्त जनता अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के सम्बन्ध सम्बंधित जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया एवं जनपद आजमगढ़ के महुला गढ़वल बांध के स्थाई निदान का प्रस्ताव रखा समिति के समक्ष सभापति महोदय जी ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial