Breaking News

आजमगढ़ में नारी शक्ति ने किया सावन उत्सव का आयोजन

Spread the love

आजमगढ़। सावन महीने में एक खास ऊर्जा होती है, चारों दिशाओं में हरियाली मन को आनंदित कर देती है। इसी को जीवंत करने के लिए नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सावन उत्सव-2024 का आयोजन नगर के रोडवेज़ स्थित होटल पार्क डीलाइट के हाल में किया गया। सावन के उत्सव में महिलाओं को सराबोर करने के लिए संस्थान द्वारा हरियाली युक्त माहौल तैयार कर कजरी गीत के बीच झूला आदि का प्रबंध किया गया था,सावन के बयार में हर किसी का पैर कजरी गीतों पर थिरकन करने लगा। सावन उत्सव में सावन सुंदरी एवम मेहंदी प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
संस्था अध्यक्ष डॉ नेहा दुबे ने कहा कि कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के पारम्परिक उत्सवों के संरक्षण एवं उसके विकास के लिए समर्पित है। आज आधुनिकता के दौड़ में हमारे पारंपरिक उत्सव कजरी आदि विलुप्त होने की कगार पर है पहले गांव से लेकर शहर तक कजरी गीत सावन में सुनाई पड़ते थे लेकिन आज इन गीतों का अभाव सा हो गया है और उसको गाने वाले भी कम हो गए हैं ऐसे कार्यक्रमो से इनके प्रचार प्रसार में मदद मिलती है. ऐसे आयोजन के लिए संस्थान अनवरत प्रयास करती रहेगी।
नारी शक्ति संस्था की सचिव डॉ पूनम तिवारी ने कहा कि उत्सव हमारे जीवन मे नई ऊर्जा का संचार करते हैं। बदलते परिवेश में बहुत कुछ रीति रिवाजों को आज बचाने की जरूरत है, इसी उदेश्य को पूर्ण करने के लिए संस्थान प्रयासरत हैं ताकि पारम्परिक उत्सव कजरी आदि का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके।
विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए सचिव डॉ तिवारी ने बताया कि सावन सुंदरी में पूर्णिमा उपाध्याय एवम मेहंदी प्रतियोगिता में अनिता श्रीवास्तव प्रथम,लक्ष्मी कश्यप द्वितीय एवम अनामिका प्रजापति तृतीय स्थान पर विजयी रहीं,खेल प्रतियोगिता में आशा जी विजयी रहीं,रिंकी प्रशांत एवम उनकी साथी टीम सुधा तिवारी, पूनम यशपाल सिंह,अनुपमा आर तिवारी और प्रतिभा पाठक द्वारा कजरी गीत ….लेके जानकी को संग घर से निकले लखन,बन में छोड़ आए सुधीया विसारी पिया…,अरे रामा सरयू किनारे दोनो भईया,मांग रहे नैया ये हरी…, ओ राधा रानी येसि रूठी,झूला झूले न झूलन दें… आदि की जानदार प्रस्तुति पर महिलाएं झुमती नजर आई। निर्णायक मंडल में , डा o प्रमिला मौर्या
डा  यास्मीन बनो डाo नम्रता राय रही।
आंगतुकों के प्रति अध्यक्षीय आभार विदुषी अस्थाना  ने जताया। संचालन अंशू अस्थाना ने किया। इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान की सभी संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial