Breaking News

आज़मगढ़ : भाजपा की बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर चर्चा

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ में हर तिरंगा अभियान के निमित गोपालपुर विधान सभा में बाबा भैरव नाथ मंदिर महाराजगंज से संगम मैरिज हाल बिलरियागंज तक तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया साथ ही गोपालपुर विधान सभा की बैठक कर कार्यक्रम पर चर्चा किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि स्वतंत्रा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भावना जागृत करेंगे। इसके लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।भारतीय जनता पार्टी कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों से मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा मनाते आ रहें है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सरकारी डाकघर के अलावा अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। सभी शक्ति केन्द्रों व बूथों पर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता रहें ये सभी जिला पदाधिकारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 11, 12 व 13 अगस्त को हर विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12,14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 13,15 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस निकालेंगे।
राष्ट्रवाद की आग कभी बुझने वाली नहीं है क्योंकि इस देश को आजाद करने के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी है।हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ‘हर घर तक तिरंगा’ फहराकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संदेश देना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा,श्याम नारायण सिंह,तेज प्रताप सिंह,ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial