Breaking News

सुप्रतिष्ठ लेखक रमेश कुमार शर्मा के आवास पर हुई मुलाकात एवं समाज के अन्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज : सुप्रतिष्ठ लेखक रमेश कुमार शर्मा (प्रांत परावर्तन प्रमुख, धर्म प्रसार, काशी प्रांत,विश्व हिंदू परिषद) के आवास लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज टीचर्स कालोनी, सिरसा, मेजा में आत्मीय मुलाकात हुई, लेखक रमेश कुमार शर्मा के द्वारा समाज के प्रति लगाव देखकर यह लगा कि अपने समाज को ऐसे ही महान लेखक की जरूरत हैं, जो हर वक्त जरूरतमंद लोगों के लिए खड़े रहे, वही उनके द्वारा अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। और उनके द्वारा मिले अपार स्नेह से मन प्रफुल्लित हो गया।
बताते चलें की लेखक रमेश कुमार शर्मा लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज, सिरसा, प्रयागराज में भूगोल विभाग में प्रयोगशाला परिचर के पद पर रहते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण साहित्य सृजन का कार्य संपादित कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial