Breaking News

डॉक्टर निर्मला को मिला मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब

Spread the love

रिपोर्ट – मो. शकीब अंसारी 

आजमगढ़ की डॉक्टर निर्मला पत्नी वीरेंद्र प्रसाद बागेश्वर नगर आजमगढ़ ने 30 जून को बनारस आयोजित कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब मिला इस खिताब से उनके प्रशंसकों में खुशी व्याप्त है बता दें कि आजमगढ़ शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में छह माह पहले आडिशन हुआ था। जिसमें डॉक्टर निर्मला का चयन हुआ था ,इसके बाद उन्हें बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करने का मौका मिला । इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से लोगों ने प्रतिभा किया। डॉ निर्मला ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन के चलते आज यह उपलब्धि मिली है । अगर किसी मुकाम को हासिल करने के लिए व्यक्ति दृढ संकल्पित हो तो उसे व्यक्ति का मंजिल अवश्य मिलता है। बधाई देने वालों में माधवी सिंह सुजीत सिंह डॉक्टर राजन निवास डॉक्टर पुनर राजन आज शामिल हैं
बता दे कि 30 जून को महमूरगंज मार्ग स्थित माहेश्वरी भवन में ग्लेमर्स प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित मिस्टर, मिस मिसेज एशिया सीजन -4 का रंगारंग ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें की सभी प्रतिभागियों ने मॉडलिंग रैंप वॉक किया , साथ ही आकर्षण का केंद्र रही हीरामंडी थीम पर मॉडल्स द्वारा वॉक किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial