Breaking News

पत्रकार कल्याण एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

पत्रकारों को इंसाफ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता..ऋषभ द्विवेदी

घूरपुर प्रयागराज :- पत्रकार कल्याण एसोसिएशन की बैठक घूरपुर ऑफिस में संपन्न हुई बैठक में प्रदीप द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया व अशोक यादव को जिला सचिव का कार्यभार सौंपा गया कुछ नए सदस्यताओं ने भी सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों की हित की बात कोई नहीं करता पत्रकार दिन हो या रात खबर कवरेज करता है,लेकिन जब पत्रकारों को उत्पीड़न होता है तो साथ देने वाला कोई नहीं आता, ऐसे में पत्रकारों को एक जुटता दिखाना जरूरी है,ऐसे में पत्रकारों को इंसाफ दिलाना पत्रकार कल्याण एसोसिएशन की पहली प्राथमिकता रहेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष संगठन के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और संगठन के समस्त पत्रकारों की मदद करते हैं मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा पत्रकार कल्याण संगठन पत्रकारों की हित की बात करता है और उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है, यमुनापार अध्यक्ष परवेज आलम ने मंडल अध्यक्ष की बातों का समर्थन किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने किया जिसमे सुहैलअकरम,कमलेश प्रसाद,प्रदीप पटेल,आदित्य कुमार,प्रभात कुमार,कुलदीप शर्मा,रवि आदि पत्रकार मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial