रिपोर्ट – आमिर खान
आज़मगढ़ :- उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे राहगीरों को सामाजिक संगठन प्रयास द्वारा रूह अफ़ज़ा एवं एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था बाजार के सम्मानित डॉक्टर इमरान अहमद एवं ग्राम प्रधान अबू बकर के सहयोग से किया गया शरबत स्टॉल लगाकर फ़रिहा बाजार में सैकड़ो यात्रियों एवं राहगीरों को रूह अफजा शरबत पिलाया गया
उपस्थित बाजार वासियों ने संगठन के प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ऐसा कार्यक्रम समय-समय पर आवश्यकता अनुसार किया जाना चाहिए
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्रयास संगठन प्रदेश में कई जिलों में कार्य कर रहा है संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय के इलाज में मदद करना, अनाज बैंक द्वारा भूखे को भोजन करना, किसी गरीब बेटी के विवाह में मदद करना, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा में मदद करना प्रमुख है
इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के पदाधिकारी राजीव विश्वकर्मा, प्रकाश यादव, हाफिज सुहेल, हाफिज हाशिम, सुनील यादव, अमर यादव, पंकज मौर्या उपस्थित रहे
