रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज :- यमुना नगर विकास खण्ड जसरा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा बुदांवा के रहने वाले यूनुस अहमद (सज्जन) के घर बिति रात लगभग तीन बजे के आस पास चोरों ने छत के रास्ते घर के अन्दर घुस गए घर के लोग गहरी नींद में सोने की वजह से चोरों का काम आसान हों गया।
सुबह जब घर के लोगों की नींद खुलीं तब पता चला कि घर में चोरी हो गई है।
जिसमें चोरों ने एक मोटरसाइकिल UP70DK3301 एक एंड्रॉयड फोन एक की पैड एक नया स्कुल बैंग और पैन्ट की जेब में रखा पर्स से 8000 रुपया नगद दो स्मार्ट वाच उठा ले गए जातें जातें कमरें में रखीं एक जोड़ी सैंडल भी उठा लें गए । भुक्तभोगी ने गौहनिया चौंकी पर लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
