रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और TGT, PGT जल्द परीक्षा के सम्बन्ध में शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव रजत सिंह प्रदेश अध्यक्ष डीएलएड के नेतृत्व में किया गया । और जहां पर आयोग का कोई सचिव उपस्थित न होने पर आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौपा गया । रजत सिंह ने आयोग के कार्यों पर आरोप लगाया है कि आयोग के 5 वर्षों के बनने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार अधिकारी समय से नहीं बैठ रहा है और न ही TGT,PGT की कोई परीक्षा तिथि निर्धारित हुआ। छात्र मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं छात्रों ने अपनी माँगो को लेकर ज्ञापन सौपकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने को कहा गया है, अगर माँग जल्द नहीं पूरा होती है तो आयोग पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे । घेराव में उपस्थित छात्र लवकुश मौर्य, अजित यादव, नीरज सिंह, धर्मवीर मौर्य, राहुल यादव, सनीष तोमर, सुनील यादव रोहित राजपूत आदि शामिल रहे ।
