रिपोर्ट – परवेज आलम
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की मुर्ती पर माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां
प्रयागराज :- जसरा यमुना नगर विकास खण्ड जसरा ब्लाक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की मुर्ती पर माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
जसरा ब्लाक में इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी उज्वल रमण के जीत पर बैठक आयोजित हुई जिसमें लोगों ने सांसद ज़ी को जीत की बधाई दी और संविधान पर मडरा रहा खतरा भी खत्म हो गया इसके लिए भी लोगों ने जश्न मनाया।
उक्त मौके पर रमाकांत यादव, रामदेव यादव, सत्यदेव यादव,कधई लाल, अखिलेश, त्रिभुवन, हरिशंकर, प्रवीन कुमार, सतीश कुमार पाण्डेय, गिरीराज, यशवन्त पटेल, सुरेंद्र केसरवानी,गोरेलाल, इन्द्रभूषण, संजय मिस्त्री,गंगा कुशवाहा,रिन्कू मुन्ना पाल,केसरवानी, जमाल अहमद, शिवपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
