Breaking News

आज़मगढ़ में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग

Spread the love
रिपोर्ट – राहुल मौर्या 
आजमगढ़ नगर मुख्यालय  स्थित सिधारी थाना अंतर्गत सिधारी पश्चिमी पठान टोली मोहल्ले में स्थित कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई । गर्मी के कारण अज्ञात कर्म से लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया जिस मोहल्ले में अफरा-तफरी  का माहौल बन गया। आपकी लगता और आसमान में दूर-दूर तक धुन्ध देखकर सभी लोग अचंभित हो गए। यहां तक के मुख्य मार्ग से लोग घटनास्थल की तरफ पहुंचने लगे, तेज गर्मी होने के कारण आग भयानक रूप में आ गयी। इसी दौरान आजमगढ़ अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए आग बुझाने में जुट गए ।  मोहल्ले की युवाओं ने भी तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी को सहयोग देने का कार्य किया गया।  अग्निशमन विभाग की तत्परता एवं स्थानीय युवाओं के सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जान माल की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
अग्निशमन विभाग के हेड कांस्टेबल अर्जुन यादव ने बताया कि बी एड की परीक्षा के संदर्भ में हम लोग रोडवेज पर आए हुए थे तभी हमारे मुख्यालय ब्रह्मस्थान से सूचना मिली कि सिधारी पर आग लग गई है सूचना मिलते ही हम लोग त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंच गए और  हम लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया ,  हमने तुरंत फायर ब्रिगेड के वाहन को भी मंगवा लिया यह कबाड़ की आग थी।  इसलिए इसमें लपटें ज्यादा तेज रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial