Breaking News

आज़मगढ़ में लोकमत परिष्कार संगोष्ठी हुई सम्पन्न..

Spread the love

लोकमत परिष्कार संगोष्ठी हुई सम्पन्न

स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज मुख्य वक्ता

लोकमत परिष्कार समिति द्वारा आजमगढ़ , बेलइसा के बाबा विश्वनाथ मैरिज हाल में ‘लोकमत परिष्कार’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के महत्व पर विषय रखा गया। जात पात पंथ आदि से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दिया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता व अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री पूज्य स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ” जाति-पाति पंथ एवं व्यक्तिगत मतभेद भूलकर राष्ट्र के इस महापर्व में अपना योगदान मतदान करें। मतदान के दिन को छुट्टी का नहीं बल्कि लोक उत्सव का दिन मानकर मनाएं। लोकतंत्र में अपनी सरकार चुनने का अधिकार है, हम सभी इसका सदुपयोग करें। ” मतदाता प्रबोधन के विषय को बहुत शांतिपूर्वक लोगों ने सुना।
संगोष्ठी की अध्यक्षता नरसिंह बाबा की कुटी भदुली के केसरी महंत पूज्य मौनी बाबा ने की। भारत माता की आरती के बाद लोकमत परिष्कार समिति के समन्वयक डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में विभाग प्रचारक सतेंद्र, अवधनारायण मिश्रा, पवन कुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, मंशा यादव, अरविंद सिंह, उत्कर्ष, गोविंद सिंह, सोनू राय तथा जनपद के विद्वान अधिवक्ता, चिकित्सक, अध्यापक, व्यापारी, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन गौरव रघुवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial