खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहा आज जीयनपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा सदर के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहाकि अबकी बार 400 पार का नारा सच साबित होने जा रहा है और आज़मगढ़ में भी विकास का पहिया सरपट दौड़ाने जा रहा है लेकिन उसके लिए निरहुआ को जिताना होगा . उपस्थित जनसमूह से CM योगी ने कहाकि आज निरहुआ की वजह से आज़मगढ़ की पहचान बदल चुकी है . पहले इसकी पहचान आतंक गढ़ से होती थी . यहाँ के लोगों को बाहर कमरे तक नहीं मिलते थे लेकिन अब ये पुरानी बात हो चुकी है . वहीँ उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहाकि केंद्र के 10 साल और प्रदेश के 7 साल में देश और उत्तर प्रदेश दोनों बदल रहा है .
इसके साथ ही CM योगी ने सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनमे औरंगजेब की आत्मा घुस गयी है . ये कहते हैं कि देश में आये तो वरासत टैक्स लागू करेंगे . योगी ने कहाकि ये आतंकवादियों के समर्थक हैं . उन्होंने कहाकि अगर मोदी की सरकार नहीं आई तो ये आपके कमरों को आपकी ज़मीन को छीन कर बँगलादेश , पाकिस्तान , अफगानिस्तान से आये लोगों को दे देंगे . योगी ने कहाकि ये आपका आरक्षण छीनकर मुसलामानों को दे देंगे . योगी ने कहाकि जबतक संविधान है तबतक हम धर्म के आधार पर आरक्षण किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे . योगी आदित्यनाथ अपने भाषण के दौरान आज़मगढ़ से लेकर पाकिस्तान तक पर हमला किया और कहाकि आज कहीं अगर पटखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हम तो थे ही नहीं .
वहीँ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ भी पूरे चुनावी मूड में नज़र आ रहे थे . उन्होंने कहाकि 2 साल के लिए मौक़ा मिला तो विश्विद्यालय और संगीत विद्यालय , एअरपोर्ट बनवा दिया , जहाज उड़ा दिया , सड़कें बनवा दिया , यहाँ के युवाओं के हाथों से कट्टा छुड़ाकर उनके हाथों में कलम – किताब और संगीत की शिक्षा देने का काम किया . निरहुआ ने कहाकि अगर यहाँ की जनता ने 5 साल का मौक़ा दे दिया तो आज़मगढ़ को चमका दूंगा .
बता दें कि CM योगी की इस चुनावी जनसभा में सगड़ी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अरविन्द जायसवाल , सदर विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू , पूर्व विधायक वन्दना सिंह , भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे , पूर्व सांसद संतोष सिंह , एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु , पूर्व मंत्री यशवंत सिंह , कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान , भाजपा नेता अजय सिंह , फिल्म अभिनेता संतोष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे .
