Breaking News

जीडी ग्लोबल स्कूल आज़मगढ़ में कक्षा 10 एवं 12 का शत प्रतिशत रहा परिणाम

Spread the love
दिनांक 13 मई 2024 दिन सोमवार को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया गया करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 10 एवं 12 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12 में कुल 208 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सागरिका सिंह ने अंग्रेजी में 100 अंक, दीपांशु मौर्य एवं अंबर प्रताप सिंह ने राजनीति विज्ञान में 100 अंक, मोहम्मद तहा ने कंप्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त कर जनपद में कृतिमान स्थापित किया। विद्यालय की छात्रा दीक्षिता यादव ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान अर्जित किया ‌। प्रत्यक्षा सिंह 96.2% अंक तथा दिव्या सिंह ने 95.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार कक्षा 10 में कुल 273 विद्यार्थी पंजीकृत थे। विद्यालय की छात्रा वंशिका राय ने कक्षा 10 में सर्वोच्च अंक 97% प्राप्त कर विद्यालय का कीर्तिमान स्थापित किया। रूद्रप्रताप 96.8% तथा आदित्य कुमार यादव एवं दीपांशु बरनवाल 96.6% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने बच्चों के बोर्ड परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण विधियों के साथ मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करके अच्छी तरह से सूचित और भावनात्मक रूप से मजबूत पीढ़ी तैयार की है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम इस यात्रा को ऊंचे उत्साह के साथ जारी रखेंगे और युवा पीढ़ी के शिक्षार्थियों को समग्र सीखने का एक मंच प्रदान करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम से संपूर्ण विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त है।
आजमगढ़ जनपद के गौरवशाली, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक,सामाजिक,शैक्षिक, धार्मिक एवम नैतिक अतीत के पुनरुत्थान हेतु यह विद्यालय शिक्षा जगत में धूमकेतु सावित होगा।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सारस्वत पाण्डेय ने इसे शिक्षक व बच्चों के मेहनत का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसके लिए मैं सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को बधाई देती हूं। ‌हम अपने विद्यालय को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सदैव समर्पित और संकल्पित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial