आज़मगढ़ | अपने चुनाव प्रचार के क्रम में आज 11 मई को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने गोपाल पुर विधानसभा में मिरिया रेहडा, सियरहा, तोफापुर, जैगहा अलाउद्दीन पट्टी में आयोजित चौपाल कार्यक्रमो में शामिल होकर जनता से समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का शोषण हो रहा है, हमारे वाहन चालक भाईयों का उत्पीड़न, सहारा निवेशकों के पैसों के लिए सरकार ने पोर्टल लाॅच करके सो गयी, 16 लाख करोड़ का ऋण उद्योग पतियों का तो माफ हुआ लेकिन किसानों की कितना कर्ज माफी हुई ? देवारा की जनता सरकारी उपेक्षा की शिकार है, यहाँ की सड़कों की बुरी हालत है, हर साल यहाँ के लोग बाढ़ से हर वर्ष जूझते हैं, सभी समस्याओं की जड़ भाजपा की सरकार है इसलिए इसको हटाने में आप सभी लोग सहयोग करें और साइकल चुनाव निशान की बटन दबाएं। कार्यक्रम में विधायक नफीस अहमद, विधान सभा अध्यक्ष हरिराम यादव, देवनाथ यादव, चंचल यादव, ओम प्रकाश राय,समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही
