Breaking News

आजमगढ़ की दोनों सीटों पर भाजपा ने कसी कमर

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी जिला आजमगढ़ सदर और लालगंज की संयुक्त संचालन समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संपन हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओ को अपना बूथ मजबूत करने का संकल्प दिलाया गया। लोक सभा संचालन समिति की बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार करते हुए हर हाल में पार्टी प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को आजमगढ में आजमगढ सदर व लालगंज लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक में बूथ विजय का मंत्र सौंपा।भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनावों में मिले भाजपा के वोट में 370 अधिक वोट जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रवास के साथ बूथ पर सक्रियता, सम्पर्क व संवाद से बूथ विजय का लक्ष्य पूर्ण होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी तथा प्रत्येक बूथ पर मतदान के लिए प्रेरित करना है। भाजपा का लक्ष्य वैभवशाली राष्ट्र निर्माण तथा देश के नागरिकों को खुशहाली है, जबकि विपक्ष का एजेंडा उनके परिवार की उन्नति है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण से गरीब, युवा, महिला, किसान के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए मोदी जी की गारंटी है।भाजपा का संकल्प पत्र मोदी जी की गारंटी के साथ देश के सामने है। 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटें जितना है, और 80 सीटें जितने के लिए हम सभी को अपना बूथ जितना है। बूथ की विजय के लिए बूथ की टीम पन्ना प्रमुखों सहित सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णय को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। मतदान पूर्ण होने तक प्रत्येक संगठनात्मक जिम्मेदारी को समर्पण, सहयोग व सामंजस्य के साथ निभाना है।बूथ समिति की मजबूत संरचना विजय का अचूक मंत्र हैं। यही कारण है कि भाजपा का बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। सपा,बसपा और कांग्रेस गुंडागर्दी, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व घोटालेबाजी के ब्रांड है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी के जिला प्रभारी,लोक सभा प्रभारी,लोक सभा संयोजक और सभी पदाधिकारी विधान सभा के सभी मंडल के हर बूथों पर जा कर बूथ समिति की बैठक करके बूथ स्तर की कमेटी को उत्साहित कर मनोबल बढ़ाने का काम करे और प्रत्येक बूथ पर प्रवास की योजना बनाएं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओ को और नरेंद्र मोदी के द्वारा भेजे गए पत्र को हर घर तक पहुंचाने का काम करे।

  1. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिला प्रभारी डा मुराहु राजभर,अशोक सिंह,जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल,जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल,सुनील गुप्ता,लोक सभा संयोजक विनोद राय,माहेश्वरी कान्त पांडेय,विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र यादव,रमाकांत मिश्र,हनुमंत सिंह,संचिता श्री चौहान,शेरबहादुर सिंह,विधान सभा संयोजक संतोष गोंड,दिलीप बघेल,प्रमोद राय,भानु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.