2024 के लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है . इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी PM मोदी के उस नारे को सच करने के लिए जी जान से जुट चुकी है , जिसमे उन्होंने कहा था कि अबकी बार 400 पार …PM मोदी के उस नारे को पूर्वांचल का आज़मगढ़ ख़ासा सक्रिय है . इसी के मद्देनज़र आज आज़मगढ़ में भाजपा सांसद दिनेशलाल यादव के आवास पर पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश कार्य समिति के नेता व दो बार के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहाकि जनता और समर्थकों में बहुत उत्साह का माहौल है ..उन्होंने कहाकि २०२२ के लोकसभा उप चुनाव में जीत का अंतर कम रह गया था ..इस बार PM मोदी को तीअसरी बार जिताने के लिए , सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताने के लिए और धर्मेन्द्र यादव को हराकर सैफई का रास्ता दिखाने के लिए जनता बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार कर रही है …अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहाकि जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे योगी जी ने बनवाया है इसी पूर्वांचल के रास्ते धर्मेन्द्र यादव को हराकर भेजा जाएगा …वहीँ एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने दावा किया है कि मुझे तो लगता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा इस बार 80 की 80 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करने जा रही है ..भाजपा नेता ने कहाकि न्यूज़ चैनलों का सर्वे तो 80 में 78 बता ही रहा अहै लेकिन हमें लगता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीटें जीतेगी ..भाजपा नेता ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहाकि इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी समाप्त ही हो जायेगी ..अखिलेश तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि कहाँ से चुनाव लड़ेंगे , आज़मगढ़ से , कन्नौज से , रामपुर से , वह पूरी तरह कन्फ्यूज हैं और हम दमदारी से चुनाव जीतने जा रहे हैं …
आज़मगढ़ में गरजे भाजपा नेता ,
