भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा में होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन
भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के विधान सभा फूलपुर पवई के माहुल मंडल में और विधान सभा दीदारगंज के मार्टिनगंज मंडल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने होली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश और प्रदेश में आयी है तब से विकास की धारा बह रही है। चाहे वह महिलाओ को सम्मान देने का काम हो, प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण होने का काम हो, आजमगढ़ में विश्वविद्यालय,हवाई अड्डा, रेलवे का काम हो सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। सपा या अन्य दल के कार्यकता केवल चुनाव लड़ते है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लड़ते है।भारतीय जनता पार्टी का कोई भी बड़े से बड़ा पदाधिकारी जब प्रवास करता है तो वह अपने कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष या बूथ लेवल के कार्यकर्ता के घर जा कर जलपान करके उसका सम्मान बढ़ाने का काम करता है।इस लोक सभा चुनाव में लालगंज लोक सभा सीट को जीत दर्ज करा कर नरेंद्र मोदी की झोली में डाल कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।
लोक सभा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास संभव है। अगर कोई और सरकार उतने दिन तक होती तो उसके ऊपर ना जाने कितने भ्रष्टाचार के आरोप अब तक लग चुका होता। नरेंद्र मोदी के नेतृव में देश विकास के नए आयाम तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मुराहू राजभर, लोक सभा संयोजक विनोद राय,विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,जिला मंत्री विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र नाथ,विधान सभा संयोजक व जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल,दीदारगंज विधान सभा प्रभारी संचिता श्री चौहान,विधान सभा संयोजक भानु गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राममनी यादव,भानु चौहान, विकास राय,सुरेश राजभर,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर मिश्र,पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुर प्रसाद सिंह,अशोक सिंह,रमेश मधुकर आदि उपस्थित रहे
