Breaking News

आज़मगढ़ में भाजपा नेता के घर पर जमकर उड़े अबीर -गुलाल

Spread the love

खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व दो बार के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया गया था . ये आयोजन बृहस्पतिवार 28 मार्च को शाम को आयोजित किया गया ..जिसमे हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता , समाजसेवी और भाजपा के नेताओं ने भी होली मिलन समारोह में पहुंचकर जमकर रंग गुलाल उड़ाए …इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा को लोगों अबीर गुलाब से सरोबार कर दिया , तो दूसरी तरफ मन मोह लेने वाले धार्मिक गीत – संगीत के कार्यक्रम भी लोगों का मन मोह रहे थे ..वहीँ अखिलेश मिश्रा गुड्डू अपने समर्थकों , उपस्थित अतिथियों से कह रहे थे कि …
गांठें बे- मानी हैं ….भरम है, कहानी हैं ……जो कहते हैं, कहने दें …..उनकी, उन तक ही रहने दें …..सब भेदों को रख दें परे आइये! हम होली खेलें ….इस दौरान मीडिया को बयान देते हुए अखिलेश मिश्रा ने कहाकि होली मिलन समारोह का आयोजन मैं हमेशा करता रहता हूँ , इसबार भी हम सब मिलकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और जमकर रंग गुलाल उड़ा रहे हैं ..इस दौरान भाजपा नेता ने कहाकि ..बरस बरस की होली। होली …मिलने – मिलाने की। होली ….रंगने – रंगाने की। रंग …अपनत्व का। रंग ..संवेदना का। रंग ..आशीष का। रंग …शुभेच्छा का। रंग .. शुभकामनाओं का।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial