Breaking News

आज़मगढ़ में निरहुआ ने कहा, लाखों वोट से हराकर भेजूंगा धर्मेन्द्र को..

Spread the love

 आज़मगढ़ :- आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बार फिर सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पर निशाना साधते हुए कहके ये सब तीन दिन वाले नेता हैं और जिले को ऐसे नेता की ज़रुरत नहीं है . सांसद निरहुआ ने कहाकि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने आज़मगढ़ के लिए बहुत काम किया है और उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर विकास को रफ़्तार दे रहा हूँ . सच्चे मायनों में देखा जाए तो मैं ही मुलायम सिंह यादव का असली उत्तराधिकारी हूँ , अखिलेश यादव या धर्मेन्द्र यादव नहीं जो जीतकर या फिर हारकर आज़मगढ़ छोड़कर भाग जाऊं . निरहुआ ने इस दौरान अबकी बार 400 पार का नारा भी दिया और कहाकि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनने जा रही है . ये बातें सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ ने आज अपने कार्यालय के उदघाटन के दौरान कही ..इस दौरान हज़ारों की संख्या में समर्थकों और भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा ..इसी के साथ सगड़ी की पूर्व विधायिका वन्दना सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहीं ..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial