Breaking News

समाजसेवी मुकेश द्विवेदी का मनाया गया जन्मदिन

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज। गौहनिया 99 स्टोर अवध बाजार में मंगलवार के दिन वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी पत्रकार साथी संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों के अपने-अपने विचार भी रखें और वरिष्ठ समाजसेवी को शुभकामनाएं बधाई दी। देश विदेश में प्रसिद्ध जादूगर भार्गव जन्मदिन पर मुकेश द्विवेदी को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी वर्ग व समाज के लोगों में व अपना एक अलग पहचान रखते हैं जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जादू के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी शंकर तिवारी ने कहा कि समाज में जिस तरह से छोटे भाई मुकेश व अन्य साथी काम कर रहे हैं व सराहनीय है। सभी लोगों को जोड़कर एक मंच यह कारवां जरूर अपनी ऊंचाइयों पर पंहुचेगा। परवेज आलम सी.आई.बी के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज ने कहा हमें गर्व है कि हमारे शहर में मुकेश द्विवेदी जैसे समाजसेवी है हर शहर हर प्रदेश में ऐसे ही समाजसेवी की जरूरत है हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे समाजसेवी हैं जो प्रयागराज का नाम रोशन कर रहे हैं ,इस दौरान ऋषभ द्विवेदी, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, आनंद जायसवाल, ठाकुर मणिराज सिंह, अशोक कुमार, निहाल अहमद, डॉक्टर मामून अहमद, राशिद हयात, राजेश कुशवाहा मोहम्मद हाशिम,विराट द्विवेदी,प्रधान शंकर लाल पांडे प्रधान गेंदालाल, अविनाश त्रिपाठ समाजसेवी ने शुभकामनाएं बधाई दी है। संचालन वरिष्ठ पत्रकार राज रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial