रिपोर्ट : दीपक सिंह
आजमगढ़ :- आजकल एक गंभीर मामले में प्रशासन की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है ..दरअसल जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में तरकुलहा गांव के ग्रामीणों ने एक पूर्व विधायक पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है .. ..कई दिनों से इसी मामले को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है ….ग्रामीणों का आरोप ये भी है कि इसी अवैध कब्जे की ज़मीन में एक पोखरी भी है जिसपर एक एजुकेशनल संस्थान भी चलाया जा रहा है …ग्रामीणों ने इसको लेकर जिला प्रशासन से लागायात महामहिम राज्यपाल . प्रधानमंत्री , चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को भी पात्र लिखा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक रूप से पोखरी में चल रहे एजुकेशनल संस्थान का पुतला दहन कर दिया ..और फूलपुर तहसील प्रशासन पर मामले में लीप पोती का आरोप भी लगाया …और प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर सही से जांच नहीं हुई तो ग्रामीण आत्मदाह करने को मजबूर होंगे ..
वहीँ इस सम्बन्ध में जब अशरफिया एजुकेशन संस्था के सेक्रेटरी मोहम्मद अतहर से आरोप के तहत बात की गई तो उनका कहना था कि लोकतंत्र में बोलने का सबको अधिकार है… लेकिन जो आरोप लग रहे हैं वह निराधार हैं ….जमीन हम लोगों के पूर्वजों की है …हमने कोई गलत कार्य नहीं किया है…..
