करेंट की चपेट में आने से घायल बंदर की हुई मौत…
आजमगढ़ :- नगर पंचायत अतरौलिया से है …जहा .एक बन्दर बिजली के तार की चपेट में आ गया …करंट के झटके से बंदर घायल हो गया ..और सड़क पर गिराकर तड़पने लगा …तभी वहीँ गुज़र रहे बाज़ार निवासी महेश सोनी ने उसका इलाज करवाना शुरू किया , लेकिन घायल बन्दर की जान नहीं बच सकी …इसके बाद मृत बन्दर के शव को लेकर महेश सोनी स्थानीय हनुमान गाढ़ी मंदिर पर पहुंचा .. जहाँ मृत बन्दर के शव को कफ़न में लपेटकर ..गड्ढा खोदकर उसका अंतिम संस्कार किया …महेश सोनी के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा है…. महेश सोनी ने बताया कि मेरा पशुओं के प्रति काफी लगाव है ….ऐसे में इस घायल बंदर को हमने बचाने की भरपूर कोशिश किया….लेकिन दुर्भाग्यवश इसे बचाया नहीं जा सका…. महेश ने इस दौरान सभी से अपील भी किया कि किसी भी पशु पर अत्याचार न करें , इन बेजुबान पशुओं की हमें देखभाल करनी चाहिए …
