Breaking News

सी०पी०एस० ग्रुप ऑफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Spread the love

सी०पी०एस० ग्रुप ऑफ स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत का 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आजमगढ़ :- 26 जनवरी 2024 को भारत का 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, फरिहा, आजमगढ़ एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, भिवण्डी, महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर मनाया गया।

सी०पी०एस०, भिवण्डी, महाराष्ट्र में कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय संस्थापक एवं चेयरमैन जनाब अयाज़ अहमद खान साहब द्वारा और सी०पी०एस०, जाफरपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय चेयरपर्सन मोहतरमा तरन्नुम खानम साहेबा एवं मैनेजर जनाब नवाज़ अहमद खान साहब द्वारा तथा सी०पी०एस०, मुबारकपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर डा० आज़ाद अहमद खान साहब द्वारा झंडारोहण से हुआ। जिसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत झंडा गीत गाया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

प्रबंधक महोदय तथा प्रधानाचार्या महोदया द्वारा स्कूल परिवार को गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा शुभकामनाएँ दी गई। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसका प्रारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। इसके उपरांत नन्हें मुन्नों ने ‘जय हो’ पर डांस किया। फिर देशभक्ति गीत ‘दीवाने जो इस मिट्टी पर लुट गए’, ‘हर घर तिरंगा’, ‘सलाम उन शहीदों को एवं अन्य देशभक्ति गीत गाये गये। साथ ही अंशिका एवं नाबिया सिद्दीकी ने हिन्दी एवं अंग्रेजी में स्पीच भी दी। साथ ही सांस्कृतिक गीतों ‘बूंद-बूंद मिल कर बने सागर’, ‘सारी दुनिया से निराला’ तथा ‘बंदिया रे बंदिया’ पर भी डांस प्रस्तुत किया गया। अन्त में देश के नागरिकों को मतदान के लिए जागरूकता प्रोग्राम के तहत एक प्रस्तुति पेश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial