Breaking News

जोनिहा चौकी से हटाए जाएं दलालों के हमदर्द दरोगा

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन ने बिंदकी पुलिस के खिलाफ भी भरी हुंकार
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी संगठन ने बुधवार नहर कॉलोनी में पुलिस के खिलाफ जहर उगला। किसान संगठन ने बिंदकी कोतवाली में कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा को खत्म किए जाने और जोनिहा चौकी के दारोगा को हमदर्द करार देते हुए हटाए जाने की मांग की। थानों की कार्यशैली पर भी किसान नेताओं ने सवाल दागे।
जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए। कहा कि हरेक थाने और चौकी में पीड़ित व्यक्ति को परेशान किया जाता है। राजनीतिक प्रभाव में एफआईआर नहीं लिखी जाती। 12 फरवरी को तहसील अध्यक्ष के खिलाफ किशनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले में नाराजगी जाहिर की। इसी प्रकार हथगाम थानेदार पर भी किसान संगठन का गुस्सा दिखाई दिया। बिंदकी तहसील अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर के प्रकरण पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ दबंगों ने मारपीट की, जेब से 3500 निकाल कर मोबाइल छीन लिया। अभी तक इस प्रकरण पर एफ आई आर दर्ज नहीं हो सकी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रयागराज अशोक उत्तम, प्रवीण सिंह, दिनेश शुक्ला, नवल सिंह पटेल, जितेन्द्र त्रिपाठी, राहुल उमराव, मोईद अहमद, अजीत सिंह उत्तम, छोटेलाल सोनकर, रामशंकर सूर्यवंशी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial