Breaking News

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बीस लाभार्थियों को मिले गैस सिलेण्डर

Spread the love

फतेहपुर। स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के दस जिलों के जरूरतमंदों को एलपीजी गैस कनेक्शन के वितरण का शुभारंभ किया। कारागार राज्यमंत्री समेत विधायकों व जिलाधिकारी ने जिले के बीस लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेण्डर भेंट किया। सभी ने इस योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विकास भवन सभागार में कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, बिन्दकी विधायक करन सिंह पटेल, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने 20 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन के कागजात के साथ प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर वितरित किया। कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के बचे हुए सभी पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क गैस कनेक्शन मय चूल्हा सिलेण्डर के उपलब्ध कराया जाएगा। बिन्दकी विधायक व अयाह-शाह विधायक ने भी सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सदर विद्यायक प्रतिनिधि रामप्रकाश गुप्ता सहित अन्य जन प्रतिनिधि व लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial