रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज। कंजासा खेलकुद प्रतियोगिता से प्रतिभाओं का निखार के साथ ही आपसी सामंजस्य और संघर्ष करने की प्रेणना भी मिलती है। उक्त बातें घूरपुर के कंजासा गांव में आयोजित जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमा कांत विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को शील्ड देते हुए कही। टूर्नामेंट के फाइनल मैच अमन स्पोर्टिंग क्लब कंजासा और दीवान सोर्टिंग क्लब झूंसी के बीच खेला गया। जिसमे झूंसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119रन का स्कोर रखा। प्रतिद्वंदी टीम कंजासा ने 111रन पर आल आउट हो गई। 8रन से झूंसी टीम विजई घोषित हुईं। विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में प्रमुख रूप से घूरपुर थाना प्रभारी संजीव चौबे, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, प्रधान लालपुर शंकर लाल पांडेय, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला,प्रधान दिनेश निषाद, प्रधान विराट तिवारी, कल्लन राम माँझी क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारी क्षेत्र के ग्रामीण आदि लोग मौजूद थे।
