Breaking News

सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम

प्रयागराज फूलपुर। प्रदेश की योगी सरकार का भू माफियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को फूलपुर थाने पर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदेशन करते हुए 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है इससे भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के अधिकांस गांवो मे सरकारी जमीनों पर भू माफिया अभी भी हल्का लेखपालो की मिली भगत से अवैध कब्जा जमाए हुए है रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के पाली गांव निवासानी दलित विधवा कलनी देवी के घर के पास सरकारी भूमि है इसी में इसकी भूमिधरी भी है जिस पर वह काबिज दाखिल भी है किंतु गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है उसका यह भी आरोप है की उसकी भूमिधरी भूमि भी नही जोतने बोने दिया जा रहा है इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया तो थाना प्रभारी फूलपुर दीनदयाल सिंह ने उक्त गांव निवासी आरोपी राम सूचित,उर्मिला देवी और अनुराधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई शुरू कर दिया तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष यूथ मोहम्मद साकिर, जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, जिला महासचिव रामजतन पाल, महानगर अध्यक्ष अफ़सर अली, यूवा जिला उपाध्यक्ष अगम लाल पाल, जिला मिडिया प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, अर्चना मिश्रा, अशोक मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial